विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Wed, 12 Nov 2014 10:26 AM (IST)

लखनऊ। गाजियाबाद के मुरादनगर में होटल संचालक व उसके दो दोस्तों ने एक महिला को नशीला

News Article Hero Image

लखनऊ। गाजियाबाद के मुरादनगर में होटल संचालक व उसके दो दोस्तों ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला को घर से बुलाया था। वारदात के बाद आरोपी इस महिला को बेहोशी हालत में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर गंग नहर के समीप फेंक फरार हो गए। देर रात में पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया है।

35 वर्षीय पीड़िता महिला मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। बीते चार वर्ष से तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहने वाली महिला इस समय भट्ठा नंबर-पांच के समीप एक गांव में किराए पर रहती है। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। करीब सप्ताह भर पहले नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात राजनगर सेक्टर-23 निवासी होटल संचालक वकील से हुई थी। कल दोपहर को वकील ने फोन कर महिला को नौकरी के सिलसिले में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर- 58 के समीप बुलाया था। कार में दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कार में बैठने के बाद उन्होंने महिला को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ में सामूहिक दुष्कर्म किया। देर शाम उसे बेहोशी हालत में गंग नहर पटरी पर जंगल में फेंक आरोपी फरार हो गए।

एक राहगीर ने महिला को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। गंग नहर पुलिस चौकी से मौके पर पहुंचे दो सिपाही महिला को चौकी लाए। पुलिस ने कार्रवाई की बजाय तीन घंटे तक महिला को बिठाए रखा। बाद में उसको थाने भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।