विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: कार में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को फेंककर भागे आरोपी

By Edited By:
Published: Mon, 27 Jan 2014 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2014 09:35 AM (IST)

दिल्ली में एक बार फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रविवार रात दिल्ली के आनंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रविवार रात दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिला देर रात आनंद विहार टर्मिनल के निकट सड़क किनारे रोती हुए मिली। कारण पूछे जाने पर महिला ने दुष्कर्म की पूरी दास्तां बताई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथी उसे अपने साथ कार में ले गए जहां पहले से मौजूद उसके कुछ साथियों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ प्रताड़ित किए जाने की भी पुष्टि की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सूचना के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद वे पीड़िता को आनंद बिहार टर्मिनल के बाहर फेंक कर चले गए।

पश्चिम बंगाल: मचान पर किया गया था सामूहिक दुष्कर्म

पढ़ें: राजस्थान के वरिष्ठ आइएएस पर रेप का मुकदमा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर