विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव, लाठीचार्ज

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 26 Oct 2014 12:46 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 02:22 AM (IST)

राजधानी के मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में दीवाली की रात हुए सांप्रदायिक तनाव ने दंगे का रूप ले लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में दीवाली की रात हुए सांप्रदायिक तनाव ने दंगे का रूप ले लिया है। शनिवार को इसकी चपेट में कई इलाके आ गए। 27 ब्लॉक के एक कपड़े के शोरूम में शनिवार सुबह आग लगाए जाने के बाद दोनों समुदाय के बीच पथराव शुरू हो गया। बवाल के बीच गोली चलने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठी भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े। 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो बवाल में 13 पुलिसकर्मियों समेत करीब 20 लोग जख्मी हुए हैं। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। बुजुर्गो और अमन कमेटी के जरिये शांति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात 20 ब्लॉक में पथराव के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार तड़के कुछ असामाजिक तत्वों ने एक कपड़े के शोरूम में आग लगा दी।

पढ़ें: छपरा में हिंसा

मेरठ में सांप्रदायिक बवाल