विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राफेल देने के लिए खुद की सेना की आपूर्ति रोक सकता है फ्रांस

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Thu, 16 Apr 2015 03:07 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 03:17 AM (IST)

भारत को जल्द से जल्द 36 राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री के लिए फ्रांस खुद के सैन्य उत्पादन को टाल सकता है। फ्रांसीसी रक्षा सूत्रों का कहना है कि एक बार भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच वार्ता को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसके महत्वपूर्ण पहलुओं और

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत को जल्द से जल्द 36 राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री के लिए फ्रांस खुद के सैन्य उत्पादन को टाल सकता है। फ्रांसीसी रक्षा सूत्रों का कहना है कि एक बार भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच वार्ता को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसके महत्वपूर्ण पहलुओं और साधनों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि राफेल विमान की निर्माता देसाल्ट एविएशन को मिस्र ने पहले ही 24 विमान बनाने का ऑर्डर दे रखा है। इन विमानों की जल्द से जल्द मिस्र को आपूर्ति कर दी जाएगी। फिर उसके बाद फ्रांसीसी सेना का अपना खुद का ऑर्डर है।

सूत्रों ने बताया, 'दरअसल, भारत अत्यंत महत्वपूर्ण आधार पर 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति चाहता है। ऐसे में हमारे पास यह विकल्प है कि हम फ्रांस की सेना के लिए जो विमान बना रहे हैं, उनकी आपूर्ति भारत को कर दें। भारतीय जरूरतों के मद्देनजर ये विमान बिल्कुल ठीक हैं।' प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद विमानों की आपूर्ति को लेकर सहमत हो गए हैं।

पढ़ें : राफेल के तूफान में उड़ सकता है पाक और आधा चीन, जानिए कैसे

पढ़ें : रक्षा मंत्री ने राफेल को बताया बड़ा सौदा, दिग्गी राजा ने कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।