विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एएमयू के शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 05:15 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2013 08:59 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सिटी हाईस्कूल के प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न व मारपीट का मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सिटी हाईस्कूल के प्रिंसिपल समेत पांच शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट सातवीं के छात्र के पिता ने लिखाई है। आरोप है कि 28 फरवरी को छात्र के साथ स्कूल के एक शिक्षक ने अमानवीय हरकत की थी। पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद शिक्षकों ने छात्र पर स्कूल में गलत हरकत करने व साथी छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाया। आरोपों से तंग आकर छात्र के पिता ने बच्चे का 24 सितंबर को नाम कटवा कर दूसरे स्कूल में दाखिला करा दिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर इसके दूसरे दिन ही बन्नादेवी थाने में शिक्षक इरफान अहमद के खिलाफ कुकर्म की कोशिश, शिक्षक कयामुद्दीन, कार्यवाहक प्रिंसिपल दिलशाद खां और फरजाना व इकबाल के खिलाफ मारपीट और परेशान करने की रिपोर्ट लिखा दी गई।

पढ़ें: बेटी को अपने प्रेमी के संग संबंध बनाने पर किया मजबूर

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर