यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोल्हापुर में लेफ्ट नेता गोविंद पानसरे पर जानलेवा हमला
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लेफ्ट नेता गोविंद पानसरे और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है। कुछ बदमाशों ने पानसरे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लेफ्ट नेता गोविंद पानसरे और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ है। कुछ बदमाशों ने पानसरे और उनकी पत्नी पर गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: डेनमार्क में दो आतंकी हमलों में दो मरे, पांच पुलिसकर्मी घायल
बताया जा रहा है कि गोविंद पानसरे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी। इस हमले में पानसरे और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।
