यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राष्ट्रपति चुनाव में विचारधारा की लड़ाई मेरा एकमात्र मुद्दा : मीरा कुमार
विपक्षी दलों की संयुक्त राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा कि चुनाव में विचारधारा की लड़ाई मेरा एकमात्र मुद्दा है।

जागरण संवाददाता, कोलकाता : विपक्षी दलों की संयुक्त राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार ने मंगलवार को कहा कि चुनाव में विचारधारा की लड़ाई मेरा एकमात्र मुद्दा है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचीं मीरा कुमार ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, विपक्षी वाममोर्चा और कांग्रेस के विधायकों एवं सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा।
उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मीरा कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति के पद के लिए मुझे नामांकित करने के लिए मैं सभी राजनीतिक दलों के प्रति आभारी हूं। उन्होंने कहा कि वैचारिक लड़ाई में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश के १७ विपक्षी राजनीतिक दलों का एक साथ आना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश ने बीते आठ-नौ वर्षों के दौरान अहम राजनीतिक बदलाव देखा है। विपक्षी दल साथ आए हैं। अनेक मुद्दों को लेकर आपस में मतभेद रखने वाले दल साथ आए हैं।
मीरा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में दो पक्षों के बीच एक का चयन किया जाना है जिनमें से एक पक्ष आवाज को दबाने, भयभीत करने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने वाला है जबकि दूसरा पक्ष बहु धार्मिक समाज, सहिष्णुता और सभी धार्मिक संप्रदायों के प्रति सम्मान रखने वाला है। इनसेट आठ को रांची पहुेंचेंगी मीरा कुमाररांची : विपक्ष की आरे से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मीरा कुमार आठ जुलाई को रांची आएंगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीरा कुमार संप्रग के घटक दलों के नेताओं तथा सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी।