यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस-भाजपा एसवाईएल के निर्माण की बजाय कर रही राजनीति : अभय
जागरण संवाददाता, पानीपत : सतलुज यमुना लिंक नगर (एसवाईएल) को लेकर इनेलो पार्टी ने पंजाब के वा

जागरण संवाददाता, पानीपत : सतलुज यमुना लिंक नगर (एसवाईएल) को लेकर इनेलो पार्टी ने पंजाब के वाहनों को रोकने लिए कमर कस ली है। कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने पानीपत में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में भाजपा और कांग्रेस पर एसवाईएल पर राजनीति करने की बात कही। उन्होंने कहा है कि पंजाब-हरियाणा के बंटवारे के समय प्रदेश को सतलुज नदी का 38 प्रतिशत पानी का फैसला हुआ था। इसके लिए नहर बनानी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नहर बनाने की बजाय राजनीति की। केंद्र सरकार ने भी नहर के निर्माण पर ध्यान नहीं दिया। 10 नवंबर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने नहर का निर्माण का फैसला सुनाया था। इनेलो पार्टी एसवाईएल को लेकर आंदोलन कर रही है। 9 जुलाई तक हलका स्तर पर धरने दिए जा रहे हैं। सरकार ने उस दिन तक नहर के निर्माण का आश्वासन नहीं दिया तो 10 जुलाई से पंजाब के वाहन प्रदेश में घुसने से रोकेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान पंचायत कर रही है। उसमें किसानों के हितों की बजाय राजनीति की बातें की जा रही है। फसल उगाने के लिए पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन एसवाईएल के बारे में एक भी बात नहीं की जाती है। इनेलो पार्टी का मकसद हरियाणा की प्यासी धरती को एसवाईएल का पानी दिलाना है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने पांच-छह साथियों को लेकर अंबाला पहुंचे। इनेलो पार्टी हर वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है।
वहीं, कार्यक्रम के बाद अभय सिंह चौटाला रिसालू गांव स्थित आर्य एन्कलेव सुरेश मलिक के घर पहुंचे और उनकी दादी के निधन पर शोक जताया। 3 जुलाई को सुरेश मलिक की दादी लाडो देवी का निधन हो गया था । लाडो देवी 95 वर्ष की थी वह बहुत दिनों से बीमार चल रहीं थी। मीटिंग में ओपी माटा, सुरेश मित्तल, रमेश मलिक फुलवती, सुरेश काला, देवेंद्र कादियान, कुलदीप राठी, निशान मलिक, शेर सिंह खर्ब, शुगन चंद रोड़, रामनिवास पटवारी, बलवान वाल्मीकि, राजू नांदल, प्राण रत्नाकर, पुष्पेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।