यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरा बाप मुझे मारना चाहता है, दंगे की राहत राशि के लिए की घिनौनी हरकत
दंगे की बर्बादी में भी लोग रिश्तों का 'खून' कर अपना घर आबाद करने की कोशिश कर रहे हैं। एक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मेरठ। दंगे की बर्बादी में भी लोग रिश्तों का 'खून' कर अपना घर आबाद करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बाप ने दंगे की राहत राशि दस लाख रुपये हासिल करने के लिए अपने पुत्र की ही हत्या का प्रयास कर डाला। इस घिनौनी वारदात में उसके दूसरे पुत्र ने भी साथ दिया। पीड़ित किसी तरह बचकर भाग निकला और घायल अवस्था में थाने जाकर सारी व्यथा बताई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच में जुट गई है।
पढ़ें : मेरठ में कुख्यात बदमाश के बेटे की हत्या
मामला इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी का है। खरदौनी निवासी नदीम वेल्डिंग का काम करता है। उसकी मां मायके गई थी। वह घर में अकेला था। आरोप है कि उसी वक्त उसका पिता करमा व भाई वसीम आए और उसके साथ मारपीट करने लगे, लेकिन तब वह वहां से किसी तरह बचकर निकल गया। कुछ देर बाद दोनों ने उसे जंगल में पकड़ लिया और गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। लाठियों से पीटा और छुरा भी घोंप दिया।
पढ़ें : छात्र की हत्या के बाद मेरठ में तनाव, पथराव
पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह बचकर घायल अवस्था में इंचौली थाने में पहुंचा। नदीम ने पुलिस को बताया कि दंगे में मृतक के परिजनों को मिलने वाली राहत राशि दस लाख हासिल करने के लिए उसके पिता और भाई ने उसके कत्ल का प्रयास किया।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में पुलिस के सामने हुआ था दंगा
आरोप है कि उनका इरादा कत्ल के बाद लाश हिंदू इलाके में फेंकने का था। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इंचौली थाने के कार्यवाहक प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि युवक का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी परिजनों की तलाश की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
