यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरठ में कुख्यात बदमाश के बेटे की हत्या, गैंगवार की आशंकाएं बढ़ीं
लखनऊ। मेरठ में एक बार फिर गैंगवार ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम कंकरखेड़ा क्षेत्र के र

लखनऊ। मेरठ में एक बार फिर गैंगवार ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा-भोला संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने कुख्यात रहे प्रमोद भदौड़ा के 22 वर्षीय बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
सरूरपुर क्षेत्र के भदौड़ा गाव निवासी चिन्नू पुत्र स्व. प्रमोद भदौड़ा को शुक्रवार शाम रोहटा-भोला मार्ग के बीच बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ दौराला व कंकरखेड़ा पुलिस ने चिन्नू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से पल्सर बाइक व एक तमंचा बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिन्नू वारदात से पहले हमलावर दोनों युवकों के साथ बाइक पर ही था। गौरतलब है कि एक नंवबर 2011 को प्रमोद की गाव में ही कुख्यात बदमाश उधम सिंह ने गोलिया बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से लगातार एक दूसरे गैंग के सदस्यों की हत्याएं होती रहीं हैं। अब तक एक दर्जन से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। प्रमोद भदौड़ा भी कुख्यात बदमाश था और उसका भाई योगेश भदौड़ा भी क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है और इन दिनों जेल में बंद है। इस घटना के बाद एक बार फिर गैंगवार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
