विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्र की हत्या के बाद मेरठ में तनाव, पथराव

By Edited By:
Published: Fri, 13 Sep 2013 12:14 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 12:15 AM (IST)

लखनऊ। मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर से गायब एक छात्र की हत्या कर शव काली नदी में फ

News Article Hero Image

लखनऊ। मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर से गायब एक छात्र का शव काली नदी में मिलने से गुरुवार देर शाम महानगर के कुछ इलाकों में तनाव फैल गया। लोग हापुड़ रोड स्थित इंद्रा चौक पर आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। इससे आसपास के सभी बाजार और सिनेमाघर बंद हो गए। तनावग्रस्त इलाकों में भारी तादाद में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

सुभाषनगर गली दो निवासी राकेश कौशिक बाके विहारी मंदिर वृंदावन के प्रबंधक है। राकेश पत्‍‌नी व बेटी के साथ सालों से वहीं रहते हैं, जबकि उनका पंद्रह साल का बेटा करन उर्फ चिंटू सुभाष नगर में अपने दादा अतर सिंह कौशिक व चाचा के पास रहता था। इस साल करन ने एसडी सदर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल किया है और 11वीं में मथुरा के एक इंटर कॉलेज में दाखिला लिया था। बुधवार शाम को वह पूर्वा शेखलाल में एक दोस्त से पैसे लेने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। करन के पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके दोस्त सलमान ने पूर्वा शेखलाल के अल्तमस से मोबाइल दिलवाया था। मोबाइल खराब होने पर करन ने वापस कर दिया और पैसे माग रहा था। अल्तमस ने पैसे वापस करने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। करन का शव गुरुवार की शाम काली नदी से बरामद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। शव बरामदगी और दो युवकों को उठाने की सूचना फैलते ही दोनों समुदाय के लोग इंद्रा चौक पर आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। शहर में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। आनन फानन में बुढ़ाना गेट, खैरनगर, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड समेत महानगर के कई बाजार बंद हो गए। पुलिस ने भी एहतियातन कई बाजारों और सिनेमाघरों को बंद करा दिया। घटनास्थल समेत पूरे शहर में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई। अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और आरएएफ को सड़कों पर उतार दिया गया है। तनाव के हालात बने हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर