Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गंगा जागरण के लिए घाटों की चमकी किस्मत

    By Edited By:
    Updated: Fri, 11 Jul 2014 10:24 PM (IST)

    गंगा जागरण अभियान के कारण शुक्रवार को संगम क्षेत्र के कई घाटों की किस्मत चमक गई। महीनों से गंदगी से पटे घाटों को नगर निगम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पद ...और पढ़ें

    Hero Image

    इलाहाबाद [जासं]। गंगा जागरण अभियान के कारण शुक्रवार को संगम क्षेत्र के कई घाटों की किस्मत चमक गई। महीनों से गंदगी से पटे घाटों को नगर निगम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अभियान चलाकर साफ किया। सफाई के दौरान निकले कचरे को चार छोटी गाड़ियों और एक जेसीबी के जरिए निस्तारित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा सेना, प्रयागवाल सभा, हरिहर आरती समिति, ग्लोबल ग्रींस संस्थाओं और साधु-संतों की ओर से सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही संगम घाट (संगम नोज) पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया था। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने करीब दो घंटे चले सफाई अभियान के दौरान दो-तीन डंफर माला-फूल, दोने-पत्तल, पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोरियां, सड़े-गले कपड़े एकत्रित किए। जिसे नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निस्तारण के लिए ले जाया गया। संगम नोज पर सफाई होने के बाद नगर निगम के करीब 25-30 सफाईकर्मियों ने वीआइपी और किला घाट पर सफाई किया। अंत में सफाई कर्मचारियों की मोबाइल टीम ने रामघाट पर सफाई अभियान चलाया। मार्गो पर चूने का छिड़काव भी किया गया था।

    पढ़ें : रंग लाई 'दैनिक जागरण' की पहल