विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षामित्रों को धमकाने पर घिरे मुलायम, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

By Edited By:
Published: Sat, 19 Apr 2014 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 10:47 AM (IST)

शिक्षामित्रों को धमकी देने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एक नए विवाद में फंस गए हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। शिक्षामित्रों को धमकी देने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एक नए विवाद में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सपा प्रमुख के धमकी भरे बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुलायम को नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें जवाब देने को दो दिन का वक्त दिया है।

मुलायम को यह नोटिस तीन अप्रैल को बुलंदशहर में एक सभा में दिए गए उनके भाषण के आधार पर जारी किया है। मुलायम ने वहां कहा था, 'जहां तक शिक्षा मित्रों का सवाल है, शिक्षा मित्रों को देख लिया है। शिक्षा मित्रों का कर दिया है, उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। कर दिया है तो वोट दीजिए, नहीं वोट देंगे तो वापस ले लेंगे।' आयोग ने मुलायम को नोटिस जारी कर 20 अप्रैल शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। आयोग ने उनके बयान को प्रथम दृष्टया आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन मानते हुए कहा है कि अगर उन्होंने निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि आयोग इससे पहले भड़काऊ भाषण देने पर सपा नेता और उप्र सरकार के मंत्री आजम खान के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने आजम खान की रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। मुलायम ने आजम पर कार्रवाई का विरोध करते हुए चुनाव आयोग पर कांग्रेस के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था। आयोग ने उनके बयान को प्रथम दृष्टया आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन मानते हुए कहा है कि अगर उन्होंने निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि आयोग इससे पहले भड़काऊ भाषण देने पर सपा नेता और उप्र सरकार के मंत्री आजम खान के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने आजम खान की रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है। मुलायम ने आजम पर कार्रवाई का विरोध करते हुए चुनाव आयोग पर कांग्रेस के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था।

पढ़ें: पूर्वाग्रह से ग्रस्त है चुनाव आयोग: सपा

पढ़ें: सपा की लहर, मोदी तो मीडिया में: शिवपाल