विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा की लहर, मोदी तो मीडिया में : शिवपाल

By Edited By:
Published: Sat, 19 Apr 2014 02:53 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:26 AM (IST)

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है पूरे प्रदेश में इस वक्त सपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फीरोजाबाद [जेएनएन]। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है पूरे प्रदेश में इस वक्त सपा की लहर है। यदि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बनेंगे, तो आपकी भी तकदीर बदल जाएगी। नरेंद्र मोदी की लहर केवल मीडिया तक ही है। पूंजीवादी ताकतें भाजपा एवं मोदी की लहर बता जनता को भ्रमित कर रही हैं।

शुक्रवार को सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के समर्थन में जसराना के एका, फीरोजाबाद के गुदाऊ और शिकोहाबाद के भारौल में सभाओं को संबोधित किया। लोनिवि मंत्री ने कहा कि जिले में पिछले दो साल से बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क आदि बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ कई विकास कार्य कराए गए हैं। हम 400 क्यूसेक गंगाजल दिल्ली को दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा सहायता न दिए जाने के बाद भी प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों से तमाम योजनाएं चालू की हैं। अब किसानों की जमीन को कोई नीलाम नहीं कर सकेगा और न ही किसान हवालात में बंद होंगे। मूल धन से ज्यादा कोई ब्याज नहीं ले सकेगा, ऐसी व्यवस्था सपा ने की है। आने वाले महीनों में प्रदेश में हजारों युवकों को रोजगार देंगे।

पढ़ें : मोदी से निपटने को माया से परहेज नहीं : शिवपाल