विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग ने जब्त किए एक करोड़ 50 हजार रुपये

By kishor joshiEdited By:
Published: Sun, 20 Mar 2016 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2016 09:17 AM (IST)

विधानसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक एक करोड़ 50 हजार रुपये की नकदी जब्त हुई है। चुनाव में काले धन का इस्तेमाल रोकने के लिए आयोग ने दो विंग तैयार किया है। एक फ्लाइंग स्क्वायड और दूसरी अस्थायी टीम है जो लगातार सूचनाओं के आधार पर छापामारी कर रही है।

पढ़ें: सोनिया, राहुल और मनमोहन करेंगे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस प्रचार

राज्य के संयुक्त चुनाव अधिकारी अमिताभ सेनगुप्ता ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने खर्च पर नजर रखने के लिए विभिन्न जिलों में 908 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात किए है। यह दस्ता जो कार्रवाई करता है, उसकी वीडियो फुटेज भी आयोग को भेजता है।