विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ललित मोदी की कंपनी आनंद हेरिटेज के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 18 Jun 2015 09:33 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Jun 2015 10:21 AM (GMT+05:30)

आइपीएल में धांधली और मैच फिक्सिंग के आरोपी ललित मोदी की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में उनकी एक कंपनी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ललित मोदी की कंपनी आनंद हेरिटेज के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आइपीएल में धांधली और मैच फिक्सिंग के आरोपी ललित मोदी की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में उनकी एक कंपनी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ललित मोदी की कंपनी आनंद हेरिटेज के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज किया है। खबर है कि मोदी कंपनी के दो निदेशकों में से एक हैं।

ईडी को सूचना मिली थी कि इस कंपनी को मॉरिशस की एक अन्य कंपनी ने 21 करोड़ रुपए दिए हैं। अब कंपनी को नोटिस जारी कर इसी बारे में सवाल पूछे गए हैं। ईडी जानना चाहता है कि ये पैसा किस मद में दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी निदेशकों को नोटिस मिल चुका है, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिली है।

मालूम हो, आइपीएल में हुई कथित वित्तीय धांधलियों के मामले में ललित मोदी के खिलाफ जांच चल रही है। गिरफ्तारी से बचाने के लिए वे भारत छोड़कर विदेश में रह रहे हैं।

साभारः नई दुनिया

ये भी पढ़ेंः चिदंबरम ने पूछा, ललित मोदी को भारत क्यों नहीं ला रही सरकार

ये भी पढ़ेंः ललित मोदी से मई में मिले थे पवार, दी थी भारत लौटने की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।