यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दर्जनों बाहरी छात्रों से एनआइटी श्रीनगर छोड़ा
तनाव के मद्देनजर 55 से ज्यादा बाहरी छात्रों ने एनआइटी श्रीनगर छोड़ दिया है और अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।

नई दिल्ली । तनाव के मद्देनजर 55 से ज्यादा बाहरी छात्रों ने एनआइटी श्रीनगर छोड़ दिया है और अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सोमवार को बैठक होने जा रही है।
NIT श्रीनगर में झंडा फहराने जा रहे युवाओं को लखनपुर में रोका गया
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि 55 से ज्यादा बाहरी छात्र एनआइटी श्रीनगर कैंपस छोड़कर जा चुके हैं और बड़ी संख्या में छात्रों ने जाने की इच्छा जताई है। इन छात्रों को इस बात की इजाजत दे दी गई है कि वे बाद में परीक्षा दे सकते हैं। सोमवार को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में छात्रों द्वारा उठाए गए मसलों पर चर्चा की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय बैठक में शामिल होने के लिए संयुक्त सचिव स्तर का एक अधिकारी भी भेज रहा है।
