यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NIT श्रीनगर में झंडा फहराने जा रहे युवाओं को लखनपुर में रोका गया
एनआइटी श्रीनगर के गैर कश्मीरी छात्रों के समर्थन में दिल्ली से बस में सवार होकर घाटी के लिए निकले युवाओं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कठुआ । एनआइटी श्रीनगर के गैर कश्मीरी छात्रों के समर्थन में दिल्ली से बस में सवार होकर घाटी के लिए निकले युवाओं को शनिवार देर रात राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में प्रशासन ने पुलिस व सीआरपीएफ के भारी दल-बल के साथ बैरिकेड लगाकर रोक लिया।

तेजेंद्र सिंह बग्गा के नेतृत्व में आए इन युवाओं ने लखनपुर में आधी रात को हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। देर रात तक नारेबाजी के बाद पुलिस ने युवाओं को सुरक्षा और सड़क की खराब हालत का हवाला देकर लखनपुर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। रात को इन्हें टूरिस्ट कांप्लेक्स में ठहराया गया।
पढ़ें: एनआइटी श्रीनगर में बर्बर कार्रवाई घोर निंदनीय : इंद्रेश
दिल्ली से आए करीब 20 युवाओं का कहना था कि उनका किसी भी संगठन के साथ कोई संबंध नहीं हैं। उनकी पहचान एक राष्ट्रभक्त की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सुबह करीब 200 युवक श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए निकले थे। अन्य युवा अभी पीछे आ रहे हैं। तेजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि वह हाल ही में एनआइटी की घटना से काफी आहत हैं। जिस तरह से गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और पुलिस ने उनसे तिरंगा छीन लिया वह अत्यंत निंदनीय है।
