यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनआइटी श्रीनगर में बर्बर कार्रवाई घोर ¨नदनीय : इंद्रेश
रोहतास। एनआईटी श्रीनगर में भारत माता की जय कहने व तिरंगा फहराने वाले छात्रों पर जम्मू क

रोहतास। एनआईटी श्रीनगर में भारत माता की जय कहने व तिरंगा फहराने वाले छात्रों पर जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा बर्बर कार्रवाई घोर ¨नदनीय है। इससे एक बात सिद्ध हो गई है कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी के 60 वर्षों के कार्यकाल में कश्मीर घाटी का एक बड़ा जन समुदाय आज भी देश की मुख्यधारा में आने के बजाय पाक ¨जदाबाद व पाकिस्तानी झंडा फहराने में अपनी शान समझता है। स्थानीय सूर्यांचल मंडप में शुक्रवार की देर शाम आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश जी ने यह बातें कही।
उन्होंने देश में पिछले कुछ दिनों से घट रही राष्ट्र विरोधी घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश की रक्षा को ले सीमा पर डटे जवानों का अपमान हो रहा है। इससे भयानक स्थिति क्या हो सकती है कि एक तरफ जेएनयू में इंडिया गो बैक व इंडिया तुझे तोड़ेंगे बार-बार, हजार बार के नारे लग रहे हैं, तो श्रीनगर में भारत माता की जय बोलने वालों को पाकिस्तानी मानसिकता वाले लाठियों से पीट रहे हैं। इन मामलों से एक बात स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस व कम्युनिस्ट देशद्रोह को बढ़ावा दे रहे हैं।
इंद्रेश ने कश्मीर से सेना वापस बुलाने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि वहां सरकार में पाकिस्तान को चाहने वाले तत्व शामिल हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अलगाववादियों को मुख्य धारा में लाना जरूरी है, जिससे पाकिस्तान को सबक सिखाया जा सके।
