विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIT श्रीनगर के छात्रों से मिलने जा रहे अनुपम खेर एयरपोर्ट से जबरन लौटाए गए

By kishor joshiEdited By:
Published: Sun, 10 Apr 2016 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 03:23 PM (IST)

एनआईटी छात्रों का समर्थन करने श्रीनगर पहुंचे बॉलिवुड अभिनेता अनुपम खेर को राज्य पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही रोक कर कैंपस जाने की इजाजत देने से मना कर दिया।

News Article Hero Image

श्रीनगर। एनआईटी श्रीनगर का मसला शांत होने की बजाए तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कल देर रात दिल्ली से एनआईटी जा रहे 150 लोगों के समूह को प्रशासन ने पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में रोक दिया था। इसी कड़ी में आज बॉलिवुड कलाकार अनुपम खेर जब एनआईटी छात्रों से मिलने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने वहीं रोक कर कैंपस जाने की अनुमति देने से मना कर दिया।

पढ़ें- NIT श्रीनगर में झंडा फहराने जा रहे युवाओं को लखनपुर में रोका गया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खेर ने कहा, "यदि वे कहते हैं कि यह एक कानून-व्यवस्था की स्थिति, मैं कहता हूँ लाखों लोगों की यूनिवर्सिटी जाना चाहिए, यह एक ओपन स्पेस है, मुझे वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है?"

इससे पहले आज श्रीनगर रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा था, "एनआईटी के छात्रों को नैतिक समर्थन देना जरूरी है और एक नागरिक होने के नाते मैं छात्रों से मिलने जा रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं वहां समस्या खड़ी नहीं जा रहा हूं बल्कि उनका (एनआईटी श्रीनगर के छात्रों) मनोबल बढ़ाने जा रहा हूं"

पढ़ें- NIT श्रीनगर: जेकेएलएफ ने किया 12 अप्रैल को कश्मीर बंद का एलान