विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 13 घायल

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2014 10:06 PM (IST)

हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस की नौ बोगियां बेपटरी हो गई। जिसमें 13 यात्री जख्मी हो गए। घायलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर [जासं]। हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस की नौ बोगियां बेपटरी हो गई। जिसमें 13 यात्री जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद फैजाबाद-वाराणसी रेलमार्ग बाधित हो गया। जिसके चलते दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए। इसके अलावा वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर रद कर दी गई। वहीं लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर को फैजाबाद में ही रद कर दिया। इसी तरह से मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर को जौनपुर तथा वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी को जौनपुर स्टेशन पर रद कर दिया गया।

सोमवार को13009 दून एक्सप्रेस वाराणसी से फैजाबाद टै्रक पर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन दो बजकर 40 मिनट पर अंबेडकर नगर के जाफरगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी कि आठ बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण पहिए रेलवे ट्रैक उखाड़ते हुए चले गए। हादसे से यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घायलों को बोगियों से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में यात्रियों को स्पेशल ट्रेन मंगाकर रवाना किया गया। रेलवे टै्रक पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने 24 घंटों में संचालन शुरू करने का दावा किया है।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

अंबेडकरनगर। फैजाबाद-शाहगंज मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली फरक्का, साबरमती, कैफियत, सियालदह, पटना-मथुरा, इंदौर-पटना, दिल्ली-छपरा, फिरोजपुर-धनबाद, सरयू यमुना, उत्सर्ग, बरेली पैसेंजर एवं मरुधर एक्सप्रेस की अप एवं डाउन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। यह ट्रेनें अब लखनऊ, बनारस वाया सुल्तानपुर एवं प्रतापगढ़ होकर रवाना की जा रही हैं।

घायलों की सूची

-विवेक कुमार निवासी बनुआडीह थाना खुटहन जौनपुर

-शिवम पांडेय निवासी बभनवटी कानपुर

-इंद्रावती निवासी बिहलोलपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर

-रजवंती निवासी चंदौली

-कुरैशा खातून निवासी गोभा थाना जिला धनबाद, बिहार

-वहीदा खातून निवासी भभुआ जिला कैमूर बिहार

-निर्मला देवी निवासी कोनिया थाना आदमपुरा जिला वाराणसी

-रूपा निवासी गोविंदपुरी थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उत्तराखंड

-गिरजा देवी निवासी गोविंदपुरी थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उत्तराखंड

-तुकाराम निवासी गोजी, थाना बधी जिला वर्धा, बिहार

-शामला खातून निवासी हिम्मतपुर थाना शाहाबाद जिला रामपुर।

-रघुराजी सिंह पता अज्ञात

-चेतना सिंह पता अज्ञात

असम में ट्रेन पटरी से उतरी, 50 से अधिक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।