विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय ने दादरी और स्‍याही फेंकने की घटना पर किया ट्वीट, कहा- भाजपा-शिवसेना एक

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 09:17 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच चल रही छीटांकशी पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच चल रही छीटांकशी पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दादरी कांड और स्याही फेंके जाने की घटना को लेकर दोनों पार्टियों का रुख एक जैसा है। दिग्विजय ने कहा कि 'शिवसेना और भाजपा में बहस चल रही है कि दादरी घटना से अधिक बदनामी हुई या स्याही फेंकने से किसमें अधिक सहिष्णुता है? जनाब आप दोनों एक जैसे हैं'।

इससे पहले दशहरा रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर वार करते हुए कहा था कि दादरी कांड से देश की छवि खराब हुई न कि कालिख की घटना से। गौरतलब है कि शिवसैनिकों ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन का विरोध करते हुए आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर स्याही फेंक दी थी। इस घटना के लेकर भाजपा ने शिवसेना की कड़ी आलोचना की थी।

शिवसेना की दशहरा रैली में उद्धव ने भाजपा पर कसा तंज

साथ ही दिग्विजय सिंह ने औवैसी बंधुओं पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि औवैसी परिवार मुस्लिम भावनाओं का शोषण करता है।

शिवसेना को जेटली ने दिया सख्त संदेश, बोले- 'विरोध करो, बवाल नहीं'