विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना की दशहरा रैली में उद्धव ने भाजपा पर कसा तंज

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 04:13 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 06:08 AM (IST)

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी की दशहरा रैली में भाजपा पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कटाक्ष किया कि मंदिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई [ब्यूरो]। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी की दशहरा रैली में भाजपा पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कटाक्ष किया कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे, कुलकर्णी कालिख कांड से नहीं दादरी कांड से देश की छवि खराब हुई है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी सरकार में भी रहेगी और आलोचना भी करेगी। इससे शिवसेना के भाजपा से अलग होने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

गुरुवार को पार्टी की परंपरागत दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण और महंगाई को लेकर भाजपा पर तंज कसा। खुद को शेर और बाकी को मेमना बताया। पाकिस्तान को लेकर केंद्र सरकार पर तेज हमले किए। ठाकरे ने कहा कि हम सरकार में भाजपा के साथ बने रहेंगे, लेकिन जो बातें पसंद नहीं आएंगी, उनकी आलोचना भी करते रहेंगे। हम जानते हैं कि सत्ता में कितने दिन रहना है।

संभवत: यह शिवसेना की पहली ऐसी रैली रही, जिसमें उद्धव ने विरोधी दलों से ज्यादा प्रहार सहयोगी भाजपा पर किए। आधा दर्जन से अधिक मुद्दों के बहाने उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से लेकर महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार तक को घेरने की कोशिश की।

दशहरे पर रावण दहन को भी उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधने का बहाना बना डाला। भाजपा को इंगित करते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ दिनों बाद ये लोग रावण के मारे जाने को भी गलत सिद्ध करते हुए यह कहते नजर आ सकते हैं कि यह तो राम की गुंडागर्दी थी।' मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए बोले, 'यहां लोग नारा लगाते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हिम्मत है तो जैसे राम ने लंका में घुसकर रावण को मारा था, तुम भी पाकिस्तान में घुसकर उसे मारकर दिखाओ।'

महंगाई पर दी चुनौती

गोहत्या और महंगाई को जोड़ते हुए ठाकरे ने कहा, 'आजकल गाय पर चर्चा हो रही है। हिम्मत है तो महंगाई पर चर्चा करो। पहले दाल को संरक्षण दो, फिर पाकिस्तानियों को संरक्षण देना। गोहत्या की बात करते हो तो देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करो। समान नागरिक संहिता लागू करो। मैं आपका साथ देने को तैयार हूं।'

...तो सुनो गुलाम अली का गजल

भाजपा पर हमलावर उद्धव ने कहा, 'गुलाम अली से इतना प्यार है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त को बजाए जाने वाले लता मंगेशकर का गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' को तोड़कर फेंक दो और गुलाम अली की गजल सुनो।'