विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवेंद्र फणनवीस का महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना तय: सूत्र

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 11:07 AM (IST)

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फणनवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। इसके पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, एक नाथ खडसे, पंकजा मुंडे और नितिन गडकरी का नाम लिया जा रहा था। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि आरएसएस और मोदी के करीबी बेदाग छवि वाले 44 वर्षीय देवेंद्र फणनवीस का नाम तय हो गया है। केवल औपचारिक एलान होना बाकी है।

गौरतलब है कि पहले से ही देवेंद्र फड़नवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। खुद गडकरी भी मीडिया से यह कह रहे थे कि वह दिल्ली में काम करके खुश हैं और उनका महाराष्ट्र जाने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगटीवार के बयान के बाद गडकरी का नाम दोबारा चर्चा में आ गया।

मुंगटीवार ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए गडकरी का समर्थन किया था। लेकिन विदर्भ के 44 भाजपा विधायकों में से 39 ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुख्यमंत्री बनने की अपील की। ये विधायक मंगलवार को गडकरी के घर नागपुर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए उनसे प्रदेश का मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने की मांग की। लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान गडकरी के शक्तिप्रदर्शन को 'भाव' नहीं देने वाली है। पार्टी फणनवीस को महाराष्ट्र की कमान देने का फैसला कर चुकी है।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में भाजपा और उसके सहयोगियों को कुल 123 सीटें मिली हैं। पूर्ण बहुमत के लिए 25 और सीटों की जरूरत है। इसके लिए एनसीपी (41 सीट) पहले ही बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार है। लेकिन भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना भी अब नतमस्तक होती दिख रही है। शिवसेना अब भाजपा के सामने घुटने टेक सकती है।

पढ़ें: बढ़ सकता है गडकरी का रुतबा, रक्षा मंत्रालय भेजे जाने के संकेत

पढ़ें: महाराष्ट्र: भाजपा नेता की मांग-गडकरी बने सीएम