विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवगौड़ा ने 18 साल से नहीं चुकाया विमान का किराया

By Edited By:
Published: Fri, 25 Apr 2014 02:11 AM (IST)Updated: Fri, 25 Apr 2014 07:42 AM (IST)

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जनता पार्टी के नेता एचडी देवगौड़ा ने विमान से की गई निजी यात्राओं का खर्च करीब दो करोड़ रुपये पिछले 18 साल से केंद्र सरकार को अदा नहीं किया है। केंद्र ने रुपये की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके बाद देवगौड़ा ने अदालत के समक्ष समझौते के लिए केस को मध्यस्थता केंद्र में भेजे जाने की मांग की, जिससे हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया। मामले में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री चांद महल इब्राहिम को नोटिस जार

News Article Hero Image

नई दिल्ली, [पवन कुमार]। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जनता पार्टी के नेता एचडी देवगौड़ा ने विमान से की गई निजी यात्राओं का खर्च करीब दो करोड़ रुपये पिछले 18 साल से केंद्र सरकार को अदा नहीं किया है। केंद्र ने रुपये की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके बाद देवगौड़ा ने अदालत के समक्ष समझौते के लिए केस को मध्यस्थता केंद्र में भेजे जाने की मांग की, जिससे हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया। मामले में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री चांद महल इब्राहिम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अगली सुनवाई 23 मई को होगी।

हाई कोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार एसएस मल्होत्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तब तक मध्यस्थता केंद्र नहीं भेजा जा सकता, जब तक इससे जुड़े विवाद हल नहीं हो जाते। अपनी याचिका में केंद्र सरकार का कहना है कि 1996 में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देवगौड़ा ने विमान से कई निजी यात्राएं की थी। पिछले 18 सालों में उनसे कई बार रुपये का भुगतान करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। देवगौड़ा की ओर से अधिवक्ता दिलीप पुलाकोट ने शपथपत्र दायर किया कि उनसे जो रुपये मांगे गए हैं, उनमें से 28 लाख रुपये का यात्रा खर्च पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री चांद महल इब्राहिम का है। वे अपनी बकाया राशि चुकाने के लिए केंद्र से समझौता करने को तैयार हैं। इसलिए मामले को मध्यस्थता केंद्र में भेज दिया जाए।

पढ़ें : हासन में आसान नहीं देवेगौड़ा की राह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।