विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में हाई अलर्ट, कमांडो, बंदूकधारियों को तैनात किया गया

By Edited By:
Published: Tue, 13 Aug 2013 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2013 12:00 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कई रास्ते बदल दिए गए हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कई रास्ते बदल दिए गए हैं, जगह-जगह पुलिस ने बैरियर भी लगा दिए हैं। यह सारा ताम झाम खुफिया एजेंसी द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद किया गया है। यदि आपकी गाड़ी को बार-बार रोका जाए तो आप परेशान न हों। अतिरिक्त कमीश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में आने वाले सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों की स्पेशल चैकिंग की जा रही है।

मेट्रो से घर पहुंचाने का अब होगा पूरा इंतजाम

इसके अलावा, लाल किला के आसपास सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस के लोग, कमांडो, सुरक्षा अधिकारी और बंदूकधारियोंको भी तैनात किया गया है। लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में करीब 80 सुरक्षा कंपनियों यानी 6,000 लोगों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने कहा कि बंदूकधारियों की एक टुकड़ी, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो के अलावा दिल्ली पुलिस के लोगों को यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों और शहर में आने जाने वाली सभी जगहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। आज सुबह कई लोगों को रास्ता बदलने और जगह-जगह बैरियर लगने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि पहाड़गंज और जामा मस्जिद में सभी ऊंची इमारतों, होटल, गेस्ट हाउस, मार्केट और रेस्त्रां तथा लाल किला और आसपास की जगहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि यह सघन जांच एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप, मार्केट, मॉल और सीमा क्षेत्रों में हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें खुफिया ब्यूरो (आईबी) से एक पत्र मिला है जिसमें 15 अगस्त से पहले एक आतंकी संगठन से खतरे के बारे में जानकारी दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर