विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह महीने में हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव

By Edited By:
Published: Sun, 15 Jun 2014 01:55 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jun 2014 01:56 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में छह महीने के अंदर विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। यहां की तीनों प्रमुख पार्टी भाजपा, कांग्रेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छह महीने के अंदर विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। यहां की तीनों प्रमुख पार्टी भाजपा, कांग्रेस और आप का मानना है कि अब जनता के पास जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

इन पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने स्वीकार किया कि उनके विधायक चुनाव नहीं चाहते हैं लेकिन राजनीतिक स्थिति को देखते हुए दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा नए चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता का मानना है कि कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है ऐसे में जनता के पास जाना ही एकमात्र विकल्प बचता है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कई विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को बताया है कि वे चुनाव के पक्ष में नहीं हैं लेकिन उनसे चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया है। दिल्ली में 17 फरवरी 2013 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि उप राज्यपाल नजीब जंग महीना-दो महीने के अंदर यहां की राजनीतिक स्थिति के बारे में केंद्र को रिपोर्ट सौंप सकते हैं। अब गेंद उप राज्यपाल के पाले में है। दिल्ली भाजपा के सूत्रों के मुताबिक उप राज्यपाल की रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में फैसला लिया जाएगा कि राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ाया जाए या नया चुनाव कराया जाए।

पढ़ें: राजनाथ के दरबार में है दिल्ली में सरकार बनाने का मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।