विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 27 Feb 2015 08:40 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 08:47 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार की शाम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दिल्ली की कानून ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार की शाम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से दिल्ली सरकार के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आग्रह किया। क्योंकि मौजूदा मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया शुक्रवार को सेवानिवृत होने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: बिजली कंपनियों की ऑडिट के लिए केजरीवाल कैग से मिले

चर्चा है कि केजरीवाल ने गृहमंत्री से अपनी पसंद के नए मुख्य सचिव नियुक्त करने को लेकर बात की है। मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

सिसोदिया ने बताया कि, केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा सकता है। उधर, अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1984 बैच के आइएएस अधिकारी रमेश नेगी मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल हैं। नेगी वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।

इसे भी पढ़ें: आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपैया, ये है दिल्ली सरकार के खजाने का हाल