यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शर्मसार हुआ रिश्ता, ससुर ने बहू से किया रेप
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक शिक्षक की पत्नी ने ससुर पर रेप का आरोप ...और पढ़ें

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में एक शिक्षक की पत्नी ने ससुर पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। ईदगाह रोड निवासी युवक की शादी थाना भगतपुर के गांव पदिया नंगला निवासी युवती के साथ हुई थी। शिक्षक की तैनाती अन्य जिले में होने के कारण बाहर ही रहता है।
विवाहिता का आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। उसने पति से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट कर खामोश करा दिया था। ससुर ने उसके साथ रेप किया। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुर पर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने का आरोप लगाते हुए पति, सास व नंद को भी नामजद किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर