यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुष्कर्मी साधु गिरफ्तार
लखनऊ। हापुड़ के धौलाना से दस दिन पूर्व क्षेत्र के एक गाव से लापता हुई किशोरी गाव में ही आने

हापुड़। हापुड़ के धौलाना से दस दिन पूर्व क्षेत्र के एक गाव से लापता हुई किशोरी गाव में ही आने वाले एक साधु वेशधारी के चंगुल में मिली। वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। क्षुब्ध ग्रामीण आरोपी को उनके हवाले करने की माग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शात किया। 115 वर्षीय किशोरी करीब दस दिन पूर्व लापता हो गई थी। उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी व साधु वेशधारी एक युवक हापुड़ रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में लापता किशोरी की पहचान कर ली गयी। एसओ ने बताया कि आरोपी कुबेरानंद उर्फ कालूराम शर्मा उर्फ पागल बाबा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी मेरठ हैं। यह अक्सर गाव में आता रहता था और गाव वाले उसका बहुत सम्मान करते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह किशोरी को जबरन लेकर हिमाचल में रहा और वहा पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह यहा से उत्ताराखंड भागने की फिराक में था। उसने अपना हुलिया बदल लिया था। लंबी दाढ़ी कटवाकर वह जींस पहनने लगा। गाव की किशोरी के साथ साधु वेशधारी द्वारा दुष्कर्म करने और अब उसके पकड़े जाने की सूचना गाव में मिली तो ग्रामीण धौलाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहा उसे स्वास्थ्य जाच के लिए लाया गया था। ग्रामीण आरोपी को उनके हवाले करने की माग करने लगे। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शात किया। एसओ ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर