विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावणी सीखने गई महिला से डांस टीचर ने कहा, 'तुम रुको' और फिर...

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 23 May 2016 09:34 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 11:35 AM (IST)

मुंबई में एक डांस टीचर ने अपनी ही छात्रा को स्पेशल मूव्स सिखाने के दौरान छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

News Article Hero Image

मुंबई। यहां एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य केे रिश्ते की गरिमा को तार-तार कर दिया। मामले के बाद छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल मामला मुंबई के वर्सोवा का है। यहां डांस सीखने गई एक छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छात्रा की शिकायत के मुताबिक, क्लास खत्म होने के बाद जब वो अपने घर जाने लगी तब शिक्षक मनीष सत्प्ते ने उसे कुछ स्पेशल मूव्स (स्टेप्स) के लिए रुकने को कहा। जब महिला रुक गई फिर डांस सीखाने के दौरान मनीष सत्पते ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

बता दें कि मनीष सत्पते वर्सोवा में डांस क्लास चलाता है। शिकायतकर्ता छात्रा उसके यहां लावणी ( डांस फॉर्म) सीखने जाती थी। शिक्षक और छात्रा दोनों ही की उम्र चालीस वर्ष बताई जा रही है। ये दोनों शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी हैं।

ये भी पढ़ेंःदिल्ली के शक्ति नगर में मिला क्रिकेटर के भाई का शव

महिला के मुताबिक शुक्रवार को आरोपी शिक्षक ने क्लास खत्म होने के बाद कुछ विशेष स्टेप्स सीखाने के लिए उसे रुकने को कहा। सीखाने के दौरान आरोपी शिक्षक उसकी कमर और निजी अंगों को छुने लगा। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि वो इससे पहले भी कई बार उसे इस तरह की गलत हरकते करता था लेकिन वो हर बार उसे मना कर नजरअंदाज कर देती थी।

ये भी पढ़ेंः UP: एक महीने से पिता ने घर में रखा है अपनी बेटी का शव!

पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने शिक्षक की इस हरकत से बेहद डरी हुई है और अब कभी भी क्लास नहीं जाने का फैसला किया। वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसी दिन वर्सोवा से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः क्राइम से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।