विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलोचक भी हुआ मोदी का मुरीद

By Edited By:
Published: Sun, 30 Jun 2013 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2013 06:12 AM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका एक आलोचक भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। दरअसल यहां एक कार्यक्रम में सच्चर कमेटी में विशेष अधिकारी रहे चुके सैयद जफर महमूद जब गुजरात दंगों और मुस्लिम समुदाय की समस्याओं से नरेंद्र मोदी को रूबरू करा रहे थे, तो वह बड़े ध्यान से उनकी बातें सुन रहे थे।

News Article Hero Image

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका एक आलोचक भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। दरअसल यहां एक कार्यक्रम में सच्चर कमेटी में विशेष अधिकारी रहे चुके सैयद जफर महमूद जब गुजरात दंगों और मुस्लिम समुदाय की समस्याओं से नरेंद्र मोदी को रूबरू करा रहे थे, तो वह बड़े ध्यान से उनकी बातें सुन रहे थे। बाद में महमूद ने कहा भी कि उनके विचारों को गंभीरता से लिए जाने पर वह काफी खुश हैं।

पढ़ें: मोदी निर्दोष तो सीबीआइ से डर कैसा

सिटिजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेस की ओर से आयोजित सम्मेलन में शनिवार को महमूद के व्याख्यान के बाद नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा, मुझे अच्छा लगा कि आपने ये सारी बातें रखीं। मैं इस पर विचार करुंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी समाज के विभिन्न वर्गो तक अपनी स्वीकार्यता बढ़ा रहे हैं? महमूद ने कहा, बिल्कुल। इसी कारण मुझे यहां आमंत्रित किया गया। पहले तो मैंने आने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में काफी सोचने के बाद लगा कि मुझे जाकर मोदी से मिलना चाहिए। ताकि उन्हें बताया जा सके कि भारत के मुस्लिम समुदाय की क्या सोच है और भाजपा से उनकी क्या शिकायतें हैं। क्यों मुस्लिम भाजपा और मोदी से दूर हैं। महमूद ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे व्याख्यान को मोदी और अन्य लोगों ने गंभीरता से लिया और इसे बड़े ध्यान से सुना।

पढ़ें: परिजनों को साक्षर बनाने पर ही शिक्षक की नौकरी

अपने व्याख्यान में महमूद ने 2002 के दंगों में विस्थापित हुए लोगों की समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी उन इलाकों का दौरा करें, जहां ये विस्थापित रह रहे हैं तो यह प्रशंसनीय कदम होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह नई शुरुआत है? महमूद ने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। अब तक मेरी जानकारी में राष्ट्रीय मंच पर कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ था कि जिसमें मुस्लिम समुदाय के किसी प्रतिनिधि ने भाजपा और उसके क्षत्रपों को चुनौती दी हो। कार्यकम में 150 में मुस्लिम समुदाय के कुल 30 वक्ताओं ने मोदी के सामने अपनी बात रखी।

कश्मीर से आए युवक ने कहा कि सीबीआइ व एनआइए कई निर्दोष मुस्लिम युवकों को जेल में डाल चुकी है। इस पर मोदी ने कहा कि सीबीआइ से प्रताड़ना के मामले में वह और कश्मीरी एक समान हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।