विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम का बेटा नारायण साई भगोड़ा घोषित

By Edited By:
Published: Tue, 12 Nov 2013 05:05 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 10:18 AM (IST)

पुलिस के साथ लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहे आसाराम के बेटे नारायण साई को अदालत ने सोमवार को भगोड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सूरत (गुजरात)। पुलिस के साथ लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहे आसाराम के बेटे नारायण साई को अदालत ने सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया। अगर वह तीस दिन के अंदर हाजिर नहीं होता तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। सूरत पुलिस ने सुबह ही कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी।

पढ़ें: शाहजहांपुर में फैला है नारायण साई का नेटवर्क

दरअसल, सूरत पुलिस पिछले एक महीने से नारायण की तलाश में जुटी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। याचिका पर गौर करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएस गाधवी ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नारायण को भगोड़ा घोषित कर दिया।

कोर्ट ने 30 दिन के भीतर साई को जांच अधिकारी या कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा है। यदि वह पेश नहीं होता है तो सीआरपीसी की धारा 83 के तहत उसकी निजी संपत्ति जब्त की जाएगी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने 28 अक्टूबर को नारायण के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। हाल ही में खबर आई थी कि वह अपना हुलिया बदलकर कहीं छुपा हुआ है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर