यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहजहांपुर में फैला है नारायण साई का नेटवर्क
शाहजहांपुर [जासं]। अपने पिता आसाराम की तरह दुष्कर्म के आरोपी नारायण साई का नेटवर्क जनपद समेत समीपवर्ती जिलों में भी ...और पढ़ें

शाहजहांपुर [जासं]। अपने पिता आसाराम की तरह रेप के आरोपी नारायण साई का नेटवर्क जनपद समेत समीपवर्ती जिलों में भी फैला है। पुलिस और खुफिया में भी पिता-पुत्र की मजबूत पकड़ है। पीड़ित परिवार को इसके सुबूत भी हाथ लगे हैं। उधर, जोधपुर हाईकोर्ट द्वारा रेप प्रकरण का निस्तारण दो माह में करने के निर्देश के बाद मामले की दैनिक सुनवाई शुरू हो गई है।
पढ़ें : नारायण साई की खास सहयोगी धर्मिष्ठा गिरफ्तार, खुलेंगे कई और राज!
गुजरात पुलिस को चकमा देकर डेढ़ माह से भाग रहा आसाराम का बेटा नरायण साई शहर के आधा दर्जन लोगों के सम्पर्क में है, जो पीड़ित परिवार की लोकेशन की जानकारी देने के साथ ही हर संभव मदद कर रहे हैं। एक महिला साधक भी नेटवर्क से जुड़ी है। बताते हैं दीपावली से पूर्व शाहजहांपुर के साधकों से नारायण साई का संपर्क हुआ था। साई ने उनसे पीड़ित परिवार की लोकेशन लेने के साथ ही संपर्क में रहने वाले लोगों और दुष्कर्म मामले में गवाहों की जानकारी ली थी। इसके बाद दुष्कर्म केस के गवाह और पीड़िता के पूर्व प्रिंसिपल को कारतूस के साथ धमकी भरा पत्र भेजा गया था।
सूत्र बताते हैं कि आसाराम और नारायण साई के पुलिस और खुफिया विभाग में भी समर्थक हैं, जो दोनों की भरपूर मदद कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को इस मामले के साक्ष्य भी मिल चुके हैं। यही वजह है कि न तो अभी तक आसाराम का आश्रम बंद कराया गया और न ही धमकी मामले की कार्रवाई आगे बढ़ी। जबकि दुष्कर्म प्रकरण के बाद अब तक आसाराम के गुर्गे तीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 31 अगस्त को पीड़िता के पिता को धमकी दी गई थी। इसके बाद पीड़ित की टीसी को लेकर महिला वकील के साथ आसाराम के लोगों ने सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य को दोषी ठहराया था। 31 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को कारतूस के साथ जान से मारने का धमकी भरा पत्र भेजा गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
