विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश कर रहा गांधी-नेहरू परिवार से पीएम का इंतजार

By Edited By:
Published: Thu, 31 Oct 2013 01:04 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2013 01:14 AM (IST)

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को पीएम प्रत्याशी बनाने की चर्चाओं को कांग्रेस ने ही हवा दे दी है। उसका कहना है कि 1

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को पीएम प्रत्याशी बनाने की चर्चाओं को कांग्रेस ने ही हवा दे दी है। उसका कहना है कि 1989 से देश गांधी-नेहरू परिवार से किसी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार कर रहा है।

पढ़ें: राहुल ने भी बुंदेलखंड में चला पैकेज कार्ड

पार्टी के प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां पत्रकारों से कहा कि सवाल यह नहीं है कि राहुल को पीएम प्रत्याशी बनाया गया है या नहीं। देश इसकी मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश यह उम्मीद कर रहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बने।

दरअसल मोदी और राहुल की कार्यशैली की तुलना किए जाने पर पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि क्या कांग्रेस ने राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया है। इससे पहले बब्बर ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मोदी को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि देश में दो तरह की विचारधारा है। एक धर्मनिरपेक्षता और दूसरी सांप्रदायिकता। गुजरात के मुख्यमंत्री जहां दूसरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं हमारे उपाध्यक्ष की चिंता देश के गरीबों को लेकर है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर