यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नारायण ने कभी नहीं कहा कि उसने किया यौन शोषण
दोनों सगी बहनों द्वारा आसाराम और उसके पुत्र नारायण साई पर पर यौन शोषण मामले घिरे नारायण साई के वकील ...और पढ़ें

सूरत। दो सगी बहनों द्वारा आसाराम और उनके पुत्र नारायण साई पर लगे गए यौन शोषण के आरोप को नारायण साई के वकील ने खारिज कर दिया है। वकील ने कहा कि सूरत पुलिस झूठ बोल रही है। नारायण के वकील ने कहा कि पुलिस पूछताछ में साई ने कभी नहीं स्वीकार किया है कि आश्रम में रहने वाली लड़कियों के साथ शारीरिक संबध बनाए थे।
सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि साई ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि विभिन्न आश्रम में रह रही सेविकाओं से उसके शारीरिक संबंध थे। उन्होंने कहा कि पुलिस इन लड़कियों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि नारायण साई के खिलाफ साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।
पढ़ें: नारायण साई ने दुष्कर्म के आरोप स्वीकारे
गौरतलब है कि दो महीने की लुका छिपी के बाद पुलिस ने साई को दिल्ली हरियाणा बार्डर से गिरफ्तार किया था। पीड़ित दोनों बहनों का आरोप है कि आसाराम और उसके पुत्र नारायण साई ने सूरत के आश्रम में 1997 से 2006 के बीच यौन शोषण किया था।
साई की पनाहगाह तलाशने सूरत पुलिस लुधियाना पहुंची
लुधियाना, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म व यौन शोषण मामले में अदालत से भगोड़ा करार दिए जाने के दौरान नारायण साई को लुधियाना में पनाह देने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी पंकज अग्निहोत्री से पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम लुधियाना पहुंची। सूरत पुलिस ने अग्निहोत्री के बस्ती जोधेवाल स्थित शोरूम पर दबिश दी और पंकज अग्निहोत्री व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस करीब तीन घंटे तक आसपास के लोगों से भी पूछताछ करती रही। सूरत पुलिस ने व्यापारी के परिसर पर दबिश देने से पहले थाना सलेम टाबरी पुलिस को सूचना दी। एसएचओ बलविंदर सिंह ने सूरत पुलिस के आने की पुष्टि की। उधर, पंकज अग्निहोत्री के पिता राज कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने उनसे पूछताछ की है, लेकिन उन्होंने नारायण साई को कोई पनाह नहीं दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर