विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदिरा गांधी को लेकर मोदी आर्मी में छिड़ी जंग

By Edited By:
Published: Sat, 18 May 2013 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2013 07:47 AM (IST)

अहमदाबाद। चुनावों के दौरान फेसबुक, ट्वीटर जैसी सोशल साइट्स पर विरोधियों पर टूट पड़ने वाली नरेंद्र मोदी आर्मी में जंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद। चुनावों के दौरान फेसबुक, ट्वीटर जैसी सोशल साइट्स पर विरोधियों पर टूट पड़ने वाली नरेंद्र मोदी आर्मी में जंग छड़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी जीवन पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब यहां तक आ पहुंचा है कि भाजपा आईटी सेल की संयोजक राजिका कचीरिया को खुद के ही एक सैनिक को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा है। साथ ही उसे दिया गया लैपटॉप व डेटाकार्ड भी वापस ले लिया है।

पढ़ें: ..तो नहीं होती देश की दुर्दशा

गांधीनगर में रहने वाले पार्थेश पटेल नामक एक युवक ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कई वेब पेज बनाए हैं, उसने भाजपा आईटी सेल का भी एक ऑफिसियल वेब पेज बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय तथा भाजपा से अधिकृत मंजूरी लिए बिना पार्थेश मोदी व भाजपा के लिए सोशल साइट्स पर प्रचार करता रहा।

आईटी सेल की संयोजिका राजिका बताती हैं कि उन्होंने भी पार्थेश के इस अभियान का विरोध नहीं किया तथा गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उसे एक लैपटॉप व डेटाकार्ड दिया गया ताकि वह भाजपा व मुख्यमंत्री के विचार व कामों का प्रचार प्रसार कर सके। पार्थेश ने अपने वेब पेजों के जरिए मोदी के समर्थन में 28 हजार लोगों को जोड़ा भी लेकिन इस फैन फॉलोइंग को गुमराह करने के चक्कर में अब वह इससे अलग कर दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से नमो आर्मी में आपस में जंग छिड़ी है, पार्थेश का कहना है कि मीडिया सेल के पदाधिकारी उसके काम का श्रेय लेना चाहते हैं। मैं मोदी का समर्थक हूं लेकिन आईटी सेल में हमसे किसी मजदूर की तरह बर्ताव किया जाता है। इस काम के लिए हमें एक रुपया भी नहीं मिलता इसके बावजूद मैंने मुख्यमंत्री व भाजपा के लिए सोशल मीडिया में एक बड़ा वर्ग तैयार किया है। आईटी सेल की संयोजिका बताती हैं कि पार्थेश अपने वेब पेज पर कुछ दिनों से भाजपा व मोदी समर्थकों को गुमराह करने वाली पोस्ट व टिप्पणियां डाल रहा था।

मुख्यमंत्री के ऑफिसियल वेब पेज पर उसने पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के निजी जीवन पर आपत्तिजनक कंटेंट डाल दिए थे। राजिका ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रही हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका बड़ा सम्मान है। राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन किसी भी विरोधी के व्यक्तिगत जीवन पर आपत्तिजनक बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पार्थेश यहीं नहीं रुके कुछ दिनों पहले उन्होंने मोदी के वेब पेज पर ही उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री बनाने वाली पोस्ट जारी कर दी इसके अलावा फिल्मी हीरोइनों के अश्लील पोस्टर भी डालना शुरू कर दिया था। इससे नाराज भाजपा आईटी सेल ने उसे इस काम से अलग कर दिया जिसके बाद से नमो आर्मी में ऑनलाइन जंग छिड़ी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर