Move to Jagran APP

एक दिन में ही टूट गया कांग्रेस-सपा गठबंधन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी और आखिरी सूची में 26 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इसी के साथ समाजवादी पार्टी से उसका एक दिन पुराना गठबंधन भी टूट गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमसे 77 लोगों ने टिकट की मा

By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 08:08 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 07:49 PM (IST)

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी और आखिरी सूची में 26 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इसी के साथ समाजवादी पार्टी से उसका एक दिन पुराना गठबंधन भी टूट गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमसे 77 लोगों ने टिकट की मांग की थी। यदि कांग्रेस ने अपना फैसला पहले सुना दिया होता तो हम टिकट बांट चुके होते।

loksabha election banner

अबु आजमी ने कहा, 'मैंने कभी कांग्रेस की नीतियों का समर्थन नहीं किया। हमारी प्राथमिकता भाजपा-शिवसेना को रोकने की थी। कांग्रेस से 8 सीटों के लिए हमारी बात हुई थी, जबकि 3 सीटों पर मामला अटका था। मुझे कल [शुक्रवार] रात बताया गया कि दिल्ली में मैडम ने अभी तक वह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।'Þ

नेता पुत्रों को टिकट

शनिवार दोपहर को जारी कांग्रेस की 26 उम्मीदवारों की सूची में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे के बेटे राहुल ठाकरे और चुनाव प्रचार प्रमुख नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे का नाम भी शामिल है। राहुल विदर्भ के यवतमाल से और नीतेश कोंकण के कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रोहिदास पाटिल के स्थान पर धुले ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उनके बेटे कुणाल पाटिल को मैदान में उतारा है।

इस सूची के साथ कांग्रेस ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 287 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार रात कांग्रेस ने 143 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। इससे पहले पहली सूची में 118 नाम शामिल थे। शनिवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन था। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को मतदान होना है। पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गठबंधन टूट गया था। इसके बाद कांग्रेस ने आठ सीटों पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने का एलान किया था।

पढ़ें: महाराष्ट्र में अब सपा के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस

पढ़ें: महाराष्ट्र में होगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, अबू आजमा अधिकृत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.