Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में अब सपा के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस

एनसीपी के गठबंधन से हटने के बाद कांग्रेस अब महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी [सपा] से चुनावी गठबंधन करने जा रही है। इस बारे में सपा के प्रवक्ता अब्दुल कादीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश सपा के अध्यक्ष अबु आजमी ने कल रात मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मानिक राव ठाकरे से मुलाकात की और नए गठबंधन बनाने का फैसला किया।

By Edited By: Published: Fri, 26 Sep 2014 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2014 05:43 PM (IST)

मुंबई। एनसीपी के गठबंधन से हटने के बाद कांग्रेस अब महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी [सपा] से चुनावी गठबंधन करने जा रही है।

इस बारे में सपा के प्रवक्ता अब्दुल कादीर चौधरी ने कहा कि प्रदेश सपा के अध्यक्ष अबु आजमी ने कल रात मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मानिक राव ठाकरे से मुलाकात की और नए गठबंधन बनाने का फैसला किया।

चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल होकर आठ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें शिवाजीनगर-मानखुर्द सीट शामिल है जहां से आजमी सपा के वर्तमान विधायक हैं। आजमी इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भिवंडी, कुर्ला, मिराज, नागपुर मध्य सीट के अलावा कुछ और सीटों को लेकर कांग्रेस से बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि एनसीपी ने कल ही कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है।

पढ़ें: 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ अकेले चुनाव लड़ेगी एनसीपी

पढ़ें: महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद के कारण टूटा कांग्रेस के साथ गठबंधन: पवार


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.