यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इशरत जहां मामलाः मणि की विश्वसनीयता पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
इशरत जहां मामले में घिरी कांग्रेस ने गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। इशरत जहां मामले में घिरी कांग्रेस ने गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यही मणि पहले संसद और मुंबई हमले को सरकारी एजेंसियों का काम बता चुके हैं। कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है और तथ्यों पर फैसला लिया है। कोर्ट कोई निर्णय देता है, तो जरूर कांग्रेस उस पर विचार करेगी।
पढ़ेंः इशरत को लेकर खुलासों पर सीबीआइ निदेशक की चुप्पी
पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई के बयान को लेकर हालांकि कांग्रेस में चुप्पी है, लेकिन मणि को लेकर पार्टी आक्रामक दिखना चाहती है। भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों के बाद कांग्रेस ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी। सिंघवी ने कहा कि मणि के बयान से उत्साहित भाजपा को क्या उनका पुराना बयान याद नहीं है? उन्होंने कहा कि इशरत मामले को पहले एसआइटी और सीबीआइ ने भी फेक एनकाउंटर ही बताया था। कांग्रेस ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अफजल गुरु और कसाब को फांसी भी दी गई। लेकिन फेक एनकाउंटर नहीं किया। उन्होंने कहा कि जवाब तो भाजपा को देना होगा।
