यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इशरत को लेकर खुलासों पर सीबीआइ निदेशक की चुप्पी
लश्कर की फिदायीन आतंकी इशरत जहां को लेकर डेविड हेडली के खुलासे पर केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक अनिल सिन्हा ने फिलहाल कुछ कहने से इन्कार कर दिया है।

मुंबई । लश्कर की फिदायीन आतंकी इशरत जहां को लेकर डेविड हेडली के खुलासे पर केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक अनिल सिन्हा ने फिलहाल कुछ कहने से इन्कार कर दिया है। मुंबई में सीबीआइ के नए दफ्तर का उद्घाटन करने आए सिन्हा ने बताया कि यह मामला अभी अदालत में है। इसे देखते हुए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इशरत जहां मुठभेड़ मामले में जांच एजेंसी पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
पूर्व गृह सचिव का खुलासा, इशरत जहां की पहचान छिपाने के लिए था दबाव
पत्रकारों ने सिन्हा से पूछा था कि क्या विशेष अदालत के सामने हेडली के खुलासों के बाद इस केस पर कोई असर पड़ेगा? उल्लेखनीय है कि मुंबई हमला मामले में गवाही देते हुए हेडली ने बताया था कि इशरत लश्कर की फिदायीन हमलावर थी। 15 जून, 2004 को अहमदाबाद पुलिस ने इशरत को तीन अन्य आतंकियों के साथ मार गिराया था। केंद्र की तत्कालीन संप्रग सरकार इसे फर्जी मुठभेड़ बता रही थी।
