विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIT मामले की न्यायिक जांच करवाए सरकार : अंबिका सोनी

By anand rajEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 08:12 AM (IST)

कांग्रेस की महासचिव और पार्टी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि पुलिस का विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना गलत कदम था। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और पार्टी की जम्मू-कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) में उपजे गतिरोध की न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए। मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में अंबिका सोनी ने कहा कि पुलिस का विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना गलत कदम था। पूरे मामले की जांच करवा कर सच्चाई सामने लाई जाए। सरकार मामले पर समय पर उचित कार्रवाई करने में विफल रही है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः NIT श्रीनगर: जेकेएलएफ ने किया 12 अप्रैल को कश्मीर बंद का एलान

पीडीपी-भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वही पार्टी है, जिसने दिवंगत मुफ्ती मुहम्मद सईद और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। लोगों को धोखा देकर वोट हासिल किए और बाद में इकट्ठा होकर सरकार बना ली। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ी फाइलों को खोलने की मांग उठाई है तो इसके जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा के पास लोगों को जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। चुनावों में किए वादे पूरे करने में भाजपा नाकाम है। यह भाजपा का अपना मुद्दा है। उन्होंने केंद्र में भाजपा नेतृत्व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारों को गिराया गया। भाजपा अब ऐसे हथकंडे अपना रही है। जम्मू-कश्मीर में मध्यावधि चुनाव की फिलहाल कोई संभावना तो नहीं है, लेकिन देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों में सरकारों को अस्थिर करने की कोशिशों में भाजपा लगी हुई है।

ये भी पढ़ेंः दर्जनों बाहरी छात्रों से एनआइटी श्रीनगर छोड़ा

ये भी पढ़ेंः NIT श्रीनगर से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें