Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में कांग्रेस और भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    By Edited By:
    Updated: Sat, 27 Sep 2014 12:53 PM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन टूट जाने के बाद अब सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना से अलग हुई भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुई कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन का आज

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन टूट जाने के बाद अब सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना से अलग हुई भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुई कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर तालमेल नहीं बन पाने के कारण गठबंधन से अलग हुई पार्टियों ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 143 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। जबकि भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 51 उम्मीदवारों का नाम उजागर किया है।

    सूत्रों की माने तो भाजापा विकास को मुद्दा बनाएगी और शिवसेना की बजाय कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलेगी। भाजपा की रणनीति में कंट्टरता का रंग जरा हल्का होने की उम्मीद है। भाजपा को मोदी की लहर से आस है इसलिए प्रधानमंत्री ही स्टार प्रचारक होंगे और उनकी करीब 10 रैलियों का प्लान है। भाजपा करीब 240 से 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है और बाकी 30-35 सीटें गठबंधन की दूसरी सहयोगियों पार्टियों को मिलेंगी।

    पढ़ें: महाराष्ट्र में टूटा भाजपा-शिवसेना गठबंधन, अलग-अलग लड़ेंगी सभी पार्टियां

    पढ़ें: महाराष्ट्र का असर पड़ सकता है बिहार पर भी