यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी पर हमले के लिए असंतुष्ट पुलिस अफसरों का इस्तेमाल
अवैध जासूसी विवाद के बीच भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी पर निशाना साधने के लिए अपने दूसरे क्रम के नेताओं के ट्वीट्स और निंदा के साथ असंतुष्ट पुलिस अधिकारियों और सिविल सेवा के अफसरों का इस्तेमाल कर रही है। ऐसा इसलिए कि पुलिस नेतृत्व की लड़ाई को लेकर चिंतित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता

नई दिल्ली। अवैध जासूसी विवाद के बीच भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी पर निशाना साधने के लिए अपने दूसरे क्रम के नेताओं के ट्वीट्स और निंदा के साथ असंतुष्ट पुलिस अधिकारियों और सिविल सेवा के अफसरों का इस्तेमाल कर रही है। ऐसा इसलिए कि पुलिस नेतृत्व की लड़ाई को लेकर चिंतित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अपने उस पुराने खेल पर लौट आई है कि असंतुष्ट पुलिस अधिकारी या किसी प्रशासनिक अधिकारी का पता लगाया जाए और उससे बेतुके आरोप लगवाए जाएं। जेटली की यह टिप्पणी निलंबित आइएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट से यह अनुरोध करने के एक दिन बाद आई है कि जासूसी विवाद में मोदी के खिलाफ सीबीआइ जांच का आदेश दिया जाए।
पढ़ें: खुर्शीद ने साधा मोदी पर निशाना
जेटली ने फेसबुक पर कहा है, जब संजीव भट्ट ने ऐसा किया तब नहीं चला। कांग्रेस पार्टी द्वारा नए खोजे गए निलंबित प्रशासनिक अधिकारी (प्रदीप शर्मा) के साथ भी यह नहीं चलेगा।
कांग्रेस ने राज्य की एजेंसियों से एक महिला पर कथित रूप से निगरानी रखने का आदेश दिए जाने को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से इस मुद्दे की जांच कराने की आवाज उठाई है। जेटली ने यह कहते हुए अपनी टिप्पणी की शुरुआत की कि कांग्रेस नेतृत्व की लड़ाई में पिछड़ गई है क्योंकि राहुल गांधी की मोदी से कोई बराबरी ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी से किस तरह निपटे इसका उसके पास कोई जवाब नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर