यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोडसे की तारीफ कर बयान से पलटे साक्षी महाराज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित करने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सदस्यों ने आज राज्यसभा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित करने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के सदस्यों ने आज राज्यसभा में कड़ा विरोध प्रकट किया। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया ने भी उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बताया गया है कि इसी महीने के शुरू में महाराष्ट्र में एक समारोह के दौरान गोडसे की प्रशंसा की गई थी। विपक्ष के हंगामे पर सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे को महिमामंडित करना कतई स्वीकार्य बात नहीं है।
उधर, भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा नाथूराम गोडसे को देशद्रोही नहीं मानने और गांधी के हत्यारे की तारीफ करने पर सभी दल के नेताओं ने कड़ा विरोध प्रकट किया। हालांकि कुछ समय बाद ही साक्षी महाराज ने अपने बयान से पल्टी मारते हुए कहा कि अगर उन्होंने गलती से कोई अनुचित बात कह दी है तो वह अपनी बात को वापस लेते हैं। साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि वह नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं मानते।
