विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना सल्तनत के सुल्तान हैं साक्षी महाराज : आजम

By Edited By:
Published: Wed, 05 Nov 2014 09:55 PM (IST)

पयागपुर(बहराइच) : सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बिना सल्तनत का सुल

News Article Hero Image

पयागपुर(बहराइच) : सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बिना सल्तनत का सुल्तान करार दिया। उन्होंने कहा कि चर्चा में आने के लिए वे ऐसा करते हैं। पूर्वाचल के एक भाजपा सांसद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो स्वयं दुष्कर्म के आरोपी हैं वे चुनौती दे रहे हैं। आजम बुधवार को बघेल तट पर एक निजी कार्यक्रम में आए हुए थे।

काबीना मंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के अमन-चैन व सामाजिक ताने बाने में जहर घोल कर कुछ लोग प्रदेश में राज करने का ख्वाब देख रहे हैं। कभी झूठा लव जेहाद, कभी मेरठ दंगे व कभी कांठ में बवाल कराने का कुचक्र रच मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि पर नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धांजलि न दिए जाने को गलत परंपरा करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर वो अपने को ¨हदुस्तान का बादशाह मानते हैं तो मेरा कहना है कि बादशाह का दिल व दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। मेरी छवि बिगाड़ने के लिए विपक्षी आरोप लगा रहे हैं। मुरादाबाद दंगों में नाम घसीटे जाने व एयरपोर्ट पर मोबाइल व चश्मे को असलहा बताने वाले मसले पर उन्होंने कहा कि मैं उस चैनल के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जा रहा हूं। पत्रकारों द्वारा प्रदेश के प्रसिद्ध बघेल झील के कायाकल्प की बात पर काबीना मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश केंद्र सरकार से सहयोग लेकर पूरे झील की सफाई कराएगी। पयागपुर को शीघ्र नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग पर उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग इस संबंध में पुन: सर्वे व आख्या के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखेगा। इस दौरान मेजबान अमिताभ तिवारी, माधुरी वर्मा, काबीना मंत्री की पत्‍‌नी व राज्यसभा प्रत्याशी तंजीन फात्मा व बेटा अदीब साथ रहे।