विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

By Edited By:
Published: Sat, 08 Feb 2014 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2014 09:32 PM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के अब तक के हमलों से बचाव की मुद्रा में चल रही कांग्रेस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के अब तक के हमलों से बचाव की मुद्रा में चल रही कांग्रेस ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पूर्वोत्तर राज्यों की अनदेखी के नमो के आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने उन्हें गुजरात के विकास मॉडल पर खुली बहस की चुनौती दी है। पार्टी की ओर से मोर्चा संभालते हुए केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है, 'मोदी को पूर्वोत्तर के विकास की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पहले वह [मोदी] अपने कार्यकाल में हुए गुजरात के विकास पर हम से खुली चर्चा कर लें। इस मुद्दे पर बहस से मोदी क्यों भागते हैं।'

तिवारी शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उनका कहना था, 'मूल मुद्दा यह है कि मोदी के कार्यकाल में गुजरात का कितना विकास हुआ है। सच्चाई यह है कि राज्य में जो विकास दिख रहा है, वह 1947 से लेकर भाजपा के सत्ता में आने के समय तक रहीं कांग्रेसी सरकारों की देन है।' मनीष तिवारी ने कहा, 'मोदी पूर्वोत्तर के विकास की चिंता छोड़ दें। हम उन्हें भाजपा शासन के दौरान हुए गुजरात के विकास पर खुली बहस की चुनौती देते हैं।'

सौ दिन में सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस: नरेंद्र मोदी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।