विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में 50 रुपये के लेन-देन में सांप्रदायिक संघर्ष, पांच घायल

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 12:10 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में रविवार रात 50 रुपये को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

परीक्षितगढ़ [मेरठ]। उत्तर प्रदेश के मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्वेशपुर में रविवार रात 50 रुपये को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष हो गया। मारपीट और पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस के सामने ही संप्रदाय विशेष के लोगों ने नारेबाजी कर दूसरे संप्रदाय के लोगों को भुगत लेने की धमकी दी। एक दारोगा की कार पर भी पथराव भी किया गया। तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दुर्गेशपुर निवासी बासित के पुत्र अतीक ने गांव के ही दलित समाज के नीटू पुत्र रामकरण से 10 दिन पहले 50 रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। रविवार रात को गांव में ही हरिओम की परचून की दुकान पर नीटू के भाई बिट्टू को बासित मिल गया। बिट्टू ने बासित से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बासित, सऊद और हासिम ने मिलकर बिट्टू की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर बिट्टू पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और चारों युवकों की धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पहले लाठी डंडे चले फिर एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घरों की दीवार और दरवाजों पर भी पथराव किया गया। इसी बीच कुछ युवकों ने नारेबाजी करते हुए हवाई फायरिंग भी की। इससे चौक और सड़कों पर घूम रहे लोग घरों में दुबक गए। एसओ परीक्षितगढ़ मोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस के सामने भी दोनों ओर से पथराव होता रहा। धमकी तक दी जाती रही। वहां प्राइवेट कार से पहुंचे दारोगा की कार पर भी पथराव किया गया जिससे कार के शीशे टूट गए। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। भारी फोर्स ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा और स्थिति संभाली। पथराव व मारपीट में दोनों संप्रदाय के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। सीओ सदर देहात अब्दुल कादिर भी मौके पर पहुंचे। तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने बासित, सऊद, रामकरण, नीटू व मोनू को हिरासत में ले लिया है।

*****

दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालात काबू में हैं। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। -कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात।

पढ़े: सांप्रदायिक बवाल की आग में झुलसा हापुड़

उत्तर प्रदेश में दंगे कराना चाहती है भाजपा: मुलायम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।