विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस हीलाहवाली से साप्रदायिक बवाल की आग में झुलसा हापुड़

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 06:16 PM (IST)

लखनऊ। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ में छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर साप्रदायिक बवाल हो गया है।

News Article Hero Image

लखनऊ। हापुड़ जिले में आज एक छात्रा से छेड़छाड़ और पुलिस की हीलाहवाली ने साम्प्रदायिक बवाल का रूप ले लिया है। यहां के बहादुरगढ़ गाव में लाल बहादुरशास्त्री कालेज में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गई थी। इस मामले में पुलिस की हीलाहवाली के चलते मामला साप्रदायिक बवाल का रूप लेकर सामने आया। आज दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान कई दुकान व घरों को आग के हवाले कर दिया गया। कई थानों के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल हालात पर काबू किया। डीआइजी के सत्यनारायण हापुड़ में कैंप किए हैं। गाव में क‌र्फ्यू जैसे हालात हैं।

पृष्ठभूमि : आज से करीब छह दिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज की एक छात्रा के साथ दूसरे संप्रदाय के छात्र ने छेड़छाड़ की थी। इसकी सूचना कालेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कालेज प्रशासन भी लगभग असहाय जैसा रहा। इसके चलते छेड़खानी करने वालों के हौसले बुलंद होते गए और मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव पनपने लगा था।

ताजा घटनाक्रम : आज दोनों पक्षों की बैठक थी। बैठक के बाद स्कूल की छुट्टी होने पर एक संप्रदाय के छात्र कुरैशियान मोहल्ले से निकले तो वहा घात लगाए बैठे लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी सूचना पर दूसरे संप्रदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जमकर पथराव में छह से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने छह से अधिक दुकान और घरों में आग लगा दी। वहीं कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने बल प्रयोग कर बलवाइयों को खदेड़ा।

अब ऐहतियात: बवाल की जनकारी होने पर डीआइजी के सत्यनारायण मौके पर पहुंच गए। लोग अपने घरों में कैद हैं। तनावपूर्ण स्थिति में गाव में पूरे जिले का पुलिस फोर्स बुला लिया गया है। डीआइजी ने बताया कि थाना प्रभारी आइआर खान की लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बलवाइयों पर शिकंजा कसने के लिए उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।