यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानपुर में फिर पथराव, आगजनी और बमबाजी
रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर कल्याणपुर के सुरेंद्र नगर में मंगलवार को हुआ बवाल दूसरे दिन भी थमता नजर नहीं आया। सुबह पत्थरबाजी के बाद दिन भर अघोषित कर्फ्यू, पुलिस व प्रशासन के फ्लैग मार्च और पुलिस व आरएएफ की नाकाबंदी के बीच देर शाम माहौल फिर गर्मा गया। रात करीब आठ बजे कुछ युवक अशोक वाटिका के पीछे गलिया

कानपुर, जासं। रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर कल्याणपुर के सुरेंद्र नगर में मंगलवार को हुआ बवाल दूसरे दिन भी थमता नजर नहीं आया। सुबह पत्थरबाजी के बाद दिन भर अघोषित कर्फ्यू, पुलिस व प्रशासन के फ्लैग मार्च और पुलिस व आरएएफ की नाकाबंदी के बीच देर शाम माहौल फिर गर्मा गया। रात करीब आठ बजे कुछ युवक अशोक वाटिका के पीछे गलियों से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गए और दो गुमटियों में आग लगा दी। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने इन युवकों को खदेड़ा और आग बुझाने लगे। इसी बीच सुरेंद्रनगर की एक गली में किसी ने बम फेंक दिया। तेज धमाके से सनसनी फैल गई। दोबारा बवाल की सूचना पर एडीएम सिटी अविनाश सिंह, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, पीएसी और कई थानों की फोर्स आनन-फानन अशोक वाटिका पहुंचे। पुलिस ने टीमें गठित कर घरों में तलाशी शुरू कराई। पुलिस अभी तलाशी अभियान चला ही रही थी कि एक और बम फेंका गया। धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई।